फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापामारी, गैरहाजिर मिले कर्मी

Fri, 06 Oct 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को यमुनानगर नगर निगम कार्यालय में छापामारी की। टीम के अचानक निगम में आने से निगम कर्मियों में हलचल हो गई। टीम आने की सूचना मिलते ही कार्यालय में इधर-उधर घूम रहे कई कर्मचारी तुरंत अपनी-अपनी सीटों की ओर दौड़ते नजर आए, तो कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

यह छापामारी टीम के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने करीब चार घंटे से अधिक दस्तावेजों को खंगाला। हाजिरी रजिस्टर में कई कर्मी गैर हाजिर मिले तो कई अपने कार्यालय से नदारद मिले। जिनकी टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। इतना ही नहीं टीम ने जब सीएम विंडो, पेंशन संबंधी, अवैध और वैध कॉलोनियों दस्तावेजों के बारे में जानकारी लेनी चाही तो इसमें कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें