फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के साथ चलाएंगे साइकिल

Tue, 12 Sep 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकुंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी केएस संधावा की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी 31 स्कूलों के प्रधानाचार्य व स्कूल मुखिया ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ये साइकिल यात्रा 24 सितंबर को यमुनानगर में पहुंचेगी। 24 को प्रत्येक स्कूल से 100-100 विद्यार्थी अपनी अपनी साइकिल पर सवार होकर मुख्यमंत्री के साथ साइकिल मैराथन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नशा मुक्ति की अलख जिला स्तर पर जगाई जाएगी। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भी जिले में ही रहेगा। इसके अतिरिक्त जिले में नशा मुक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया प्रत्येक 10 बच्चों पर एक शिक्षक की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें