फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के चीफ एलडीएम ने दो बैंक कर्मियों पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पीएनबी के चीफ एलडीएम ने पंजाब नेशनल बैंक यमुनानगर के शाखा प्रबंधक चेतन शर्मा और जगाधरी शाखा की करेंसी चेस्ट में तैनात कर्मी नरोत्तम अग्रवाल पर एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने उन्हें बैंक में बंधक बनाकर रखा और अभद्रता की। एलडीएम की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ एलडीएम रणधीर सिंह ने बताया कि एडीसी के आदेशानुसार मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित कैंप ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत चार जुलाई को लगने वाले कैंप में उन्होंने पीएनबी यमुनानगर शाखा के प्रबंधक चेतन शर्मा को उपस्थित रहने के लिए दो दिन पहले ही सूचित किया था। इसके बावजूद वे कैंप में अनुपस्थित रहे। बार-बार फोन करने पर भी उन्होंने कोई सूचना नहीं दी।
कैंप शुरू होने के बाद वह सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा यमुनानगर में पहुंचे तो वहां भी चेतन शर्मा नहीं थे। इस बारे में बैंक की वरिष्ठ अधिकारी रितु सैनी से बात की तो उन्हें भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनके इंतजार में वह बैंक में ही रुके रहे। सवा दस बजे के बाद चेतन शर्मा अपने संगठन के सात-आठ सदस्यों के साथ बैंक में पहुंचे। इसमें उमेश भाटिया, कपिल ढाकला, नरोत्तम अग्रवाल, सुभाष चंद शाखा प्रबंधक गोबिंदपुरी, सुशांत चौधरी अधिकारी शाखा कार्यालय पांसरा, गुरमीत सिंह करनाल आदि शामिल हैं। रणधीर सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान बैंक में किसी भी तरह की ट्रेड यूनियन संबंधित गतिविधि नहीं करने की बात कहने पर आरोपी भड़क गए। इसके बाद उन्होंने जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। आरोप है कि इस दौरान उन्हें करीब 10 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया। इस संबंध में एलडीएम की ओर से मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर रजत शर्मा का कहना है कि चेतन शर्मा और नरोत्तम अग्रवाल के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें