संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शिमला की मुख्य आयकर आयुक्त रेखा शुक्ला और करनाल की प्रधान आयकर आयुक्त निधि श्रीवास्तव निधि श्रीवास्तव ने आयकर कार्यालय सेक्टर-17 जगाधरी का दौरा किया। यमुनानगर के अपर आयकर आयुक्त विजय कुमार कटारिया व अन्य आयकर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य आयकर आयुक्त रेखा शुक्ला ने आयकर कार्यालय में नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष एवं पूछताछ केंद्र का उद्घाटन किया।
इसके बाद रेखा शुक्ला व निधि श्रीवास्तव ने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक लेते हुए सभी तरह के समय बाधित कार्य एवं स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आयकर विभाग के लिए जो संशोधित बजट का लक्ष्य रखा गया है, उसका 80 प्रतिशत लक्ष्य 10 फरवरी तक प्राप्त कर लिया गया है। उम्मीद है कि इस संशोधित बजट के लक्ष्य को हम न केवल हासिल करेंगे बल्कि उससे भी अधिक बजट को हासिल कर लेंगे। उन्होंने आयकर प्रांगण में पौधरोपण भी किया।