संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। छठ मईया के ऊंची रे अररीया ओह पर चढ़लो न जाए, लिही न कवन देव कुदरिया घटिया दिही न बनाए ऐसे तमाम भजनों से शहर के तमाम यमुना के घाट गूंज उठे। घाटों पर पहुंची महिलाओं ने छठी मईया की परिवार के साथ पूजा की और पारंपरिक भजन व गीत गए। इस दौरान महिलाएं सज-धज कर घाटों पर पहुंची और वेदियों के चारों आसन बिछाकर पूजा की। वहीं व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। पूजन के चलते पश्चिमी यमुना घाट दीयों व लड़ियों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे।
यूं तो छठ महापर्व के जिले के सभी क्षेत्रों में मनाया गया। पंरतु शहर में इसकी सबसे ज्यादा धूम देखने को मिली है। इस दौरान शहर के पश्चिमी यमुना घाट, बूड़िया घाट, चिट्टा मंदिर घाट, रेलवे स्टेशन घाट, पुराना हमीदा, जम्मू कॉलोनी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाड़ी माजरा पुल पर भारी भीड़ रही, इस दौरान लोगों को एक से दूसरी तरफ जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
पश्चिमी यमुना नहर किनारे व घाटों पर परिवार संग पहुंच महिलाओं ने छठी मईया की पूजा की। यहां महिलाओं ने परिवार के साथ बेदियों के चारों तरफ बैठक धूप, दीप व अन्य सामग्री छठी मईया को अर्पित की। वहीं, शाम करीब साढ़े पांच बजे नहर के पानी में खड़े होकर अस्ताचल (अस्त होते) सूर्य को अर्घ्य दिया।
इसी तरह महिलाएं मंगलवार को भोर में करीब छह बजे उदयाचल (उदय होते) सूर्य का अर्घ्य देंगी। अस्ताचल व उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर यह व्रत पूर्ण होगा। बाड़ी माजरा पुल पर दोपहर से लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई थी। यहां नहर की पटरी समीप पूर्वांचल कल्याण सभा, राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ, श्री मानव सेवा ट्रस्ट व अन्य संगठनों ने पंडाल लगाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए।
इसके अलावा पुराना फतेहपुर पुल, बूड़िया पुल, चिट्टा मंदिर व हमीदा हेड समीप भी छठ पूजन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। सूर्य को अर्घ्य देने से पूर्व महिलाओं ने परिवार सहित वेदियों पर छठी मैय्या का पूजन किया। इसके बाद नहर में ईख (गन्ने की बाली) लगाकर पूजा की। इसके बाद अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर नहर के बहते पानी में जलते दीप प्रवाहित किए। इसी तरह मंगलवार (आज) भोर में उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन व व्रत का समापन करेंगी।
पश्चिमी यमुना घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद