फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छछरौली को मिली तीन खेल नर्सरियों की सौगात

Wed, 30 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के छछरौली खंड को सत्र 2025-26 के लिए तीन खेल नर्सरियों की सौगात मिली है। इनमें राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में योग, राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स और हॉकी खेल नर्सरी शामिल है।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से उक्त खेल नर्सरियों को शुरू करने की अनुमति मिलने पर ट्रायल के जरिये खिलाड़ियों के चयन से लेकर उन्हें अभ्यास की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अब खंड के खिलाड़ियों को योगा, एथलेटिक्स व हॉकी के प्रशिक्षण के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है इन नर्सरियों में प्रशिक्षित कोच से प्रशिक्षण के अलावा विभाग से प्रति माह डाइट खर्च भी मिलेगा।
विज्ञापन

निजी व सरकारी शिक्षण एवं पंचायती व निजी खेल संस्थानों से अपने यहां खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिले से कुल 122 आवेदन थे, जिनमें 30 में खेल नर्सरियां शुरू करने की विभाग से अनुमति मिल गई है। इन्ही में छछरौली खंड में योगा, एथलेटिक्स व हॉकी की खेल नर्सरियां शामिल हैं।
एक साथ तीन खेल नर्सरियां की सौगात मिलने से न सिर्फ संबंधित संस्थान व कोच बल्कि छछरौली खंड के खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में खुशी है। इन खेलों के अभ्यास व प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों को शहर में तेजली खेल परिसर या अन्य जिलों में जाने की जरूरत नहीं होगी। नजदीक में ही प्रशिक्षित कोच से प्रशिक्षण व डाइट खर्च सुविधा मिलेगी। इनमें ट्रायल के जरिये 8-14 व 15-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी चयनित होंगे। इनमें 8-14 आयु वर्ग के लिए दो हजार व 15-19 आयु वर्ग के लिए तीन हजार रुपये डायट खर्च देने की योजना है।
विज्ञापन

युवा वर्ग का सही दिशा में लगेगा ध्यान
छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान एवं सरपंच प्रतिनिधि संजीव सैनी व नंबरदार एवं कोच रमनजीत सिंह ने बताया कि खेल नर्सरियां शुरू होने से किशोर व युवा वर्ग का ध्यान सही दिशा में लगेगा। वह नशे की लत से दूर रहकर पढ़ाई के साथ खेलों में समय देंगे तो जिले, राज्य व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। खेल नर्सरियां शुरू होने से सीधे तौर पर खेलों में भविष्य बनाने के सपने संजो रहे खिलाड़ियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें