फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रागिनी में छछरौली, नाटक में जगाधरी वर्कशॉप का राजकीय स्कूल प्रथम

Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज ऑडिटोरियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी करनैल संधावा उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के इंचार्ज जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि जो विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक इवेंट्स में खंड स्तर पर विजयी होकर आए हैं वे यहां जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में संधावा ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा देखकर यह उम्मीद होती है कि राज्य स्तर पर ये विद्यार्थी अवश्य ही यमुनानगर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे। विभिन्न इवेंट्स में जज के रूप में अध्यापिका सतबीर चौहान, सोनिया सिंगला, अध्यापक संजीव व कंवलजीत सिंह ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। विशाल सिंघल ने बताया कि भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन एबीआरसी अंजलि कांबोज, किरण आहूजा, रितु कांबोज, अंजलि चौहान, मीना एबीआरसी ने किया।
विज्ञापन

रागिनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली, द्वितीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढलौर, तृतीय स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाडी माजरा व चतुर्थ स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय भंभौल रहा। सोलो म्यूजिक सॉग में प्रथम स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाडी माजरा, द्वितीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय जयधर, तृतीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामखेड़ी व चतुर्थ स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा रहा। नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप, द्वितीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुसानी, तृतीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा व चतुर्थ स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलावड़ रहा। सोलो फॉक डांस में प्रथम स्थान पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़, द्वितीय स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी, तृतीय पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर व चतुर्थ स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर रहा।
ग्रुप फॉक डांस में प्रथम स्थान पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़, द्वितीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी, तृतीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर व चतुर्थ स्थान पर रहा।।
विज्ञापन


सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर, द्वितीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर, तृतीय स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय राम खेड़ी रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रधानाचार्य उमेश खरबंदा, प्रधानाचार्य रघुवीर प्रिंसिपल व नरेंद्र कुमार व बीआरसी सुनीता गुप्ता का योगदान रहा। करनैल संधावा ने कहा कि जिस तरह रोहतक जिले के राजकीय विद्यालय की बेटी ने मेरे यार सुदामा रै गीत गाकर विश्व में धूम मचा दी। शहीद परमिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेजली के कैडेट्स ने अनुशासन बनाने हेतु बागडोर संभाली। मंच संचालन अनामिका, पल्लवी, शिवानी, अनिल शास्त्री व अमन कुमार ने किया। विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट व भोजन की व्यवस्था रेणुका कपूर, निशा शर्मा, कपिल, प्रिंस, मुकेश आदि ने संभाली। इस अवसर पर डॉ. उमेश प्रताप वत्स, ऋषि बिलासपुर, सुरेंद्र सिंह, पारस, मंजीत सिंह की भूमिका भी सराहनीय रही। मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, डॉ. शिवकुमार, संजय कांबोज, विनोद कुमार, शिवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें