फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छछरौली वन विभाग ने पकड़ी खैर से भरी पिकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी कर खैर से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। गाड़ी से खैर के 42 टुकड़े बरामद हुए। वन विभाग ने गाड़ी कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय में सीज कर कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


वन दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप गाड़ी में खैर भरकर ले जाएंगे। जिस पर चिक्कन वन रक्षक छबीलदास, डारपुर वनरक्षक राजेंद्र सिंह को लेकर दो टीमों का गठन किया गया। सूचना थी कि खैर से भरी पिकअप गाड़ी मिल्क माजरा टोल प्लाजा से पंचकूला की तरफ जाएगी। सूचना के आधार पर टोल प्लाजा से आगे थाना छप्पर के पास नाकाबंदी की गई।
कुछ देर के बाद जगाधरी की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी रोकने का चालक को इशारा किया, तो उसने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। चालक ने नाका तोड़ गाड़ी पंचकूला की ओर भगा ली। गाड़ी भगाने की सूचना दूसरी टीम को दी।
विज्ञापन

टीम पहले ही शहजादपुर की तरफ नाकाबंदी कर तैयार थी। उन्हें बताया गया कि पिकअप गाड़ी नाका तोड़कर निकल चुकी है और पंचकूला की तरफ जा रही है। दूसरी टीम ने सामने से घेरा डाल कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी रुकवा ली। इस दौरान चालक फरार होने में कामयाब हो गया। जिसकी पहचान दिलशाद के रूप में हुई।

इनके नाम दी शिकायत

जांच के बाद पता चला कि जाटांवाला निवासी अकरम, सरवेस, सुल्तान, कुर्बान, कलेसर चुहड़पुर मंगल सिंह निवासी दिलशाद गांव के खेतों से खैर की लकड़ी पिकअप गाड़ी में भरकर थाना छप्पर की तरफ बेचने के लिए जाएंगे। पिकअप गाड़ी पिंजौर निवासी सोनू के नाम पर है। यह सभी जंगल से लकड़ी काटने के आरोपी हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ के कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें