फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चेतंग नदी उफान पर, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

Fri, 09 Aug 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। जिले के साथ लगती शिवालिक की पहाड़ियों पर हो रही बारिश से खंड गंदापुरा के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई। बारिश के पानी के कारण गंदापुरा गांव के समीप से होकर गुजर रही चेतंग नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यह देखकर यहां के लोग भयभीत हो गए हैं।
पिछले साल चेतंग नदी उफान पर होने से पानी गांव के अंदर के हिस्से तक पहुंच गया था। हालांकि पानी लोगों के घरों में नहीं घुसा था, लेकिन गली में सड़क डेढ़ से दो फीट पानी जमा हो गया था। कई दिनों तक इसी प्रकार के हालात बने रहे थे। चेतंग नदी गंदापुरा के अलावा हैबतपुर गांव के समीप से होकर गुजर रही है। इसलिए इन दोनों गांवों में मानसून के दौरान बाढ़ का खतरा मंडराया रहता है। पिछले साल गांव सुखदासपुर भी बाढ़ की चपेट में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतंग नदी के ओवरफ्लो होने से सुखदासपुर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। खेतों में खड़ी किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई थी, खेत में फसल की बर्बादी देखकर सदमे में एक किसान की मौत भी हो गई थी। इतना ही नहीं गंदापुरा रोड पर बने सैलर तक बाढ़ के पानी से पूरी सड़क टूट गई थी। तारकोल बह गया था ऐसे में सड़क पर केवल पत्थर ही पत्थर नजर आने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें