फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में दवा विक्रेताओं ने की हड़ताल

विज्ञापन
साढौरा में बंद पड़ा मेडिकल स्टाेर। संवाद
विज्ञापन
साढौरा। ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कस्बे के अलावा रसूलपुर, असगरपुर, सरावां व कोटला में दवा की सभी दुकानें बंद रही। दवा विक्रेता संघ के प्रधान अमित गर्ग ने बताया कि यह हड़ताल मुख्य रूप से ऑनलाइन फार्मेसी के अनियंत्रित कामकाज और नियमों में ढील के विरोध में है। केमिस्ट ऑनलाइन प्लेटफार्मों की ओर से बिना उचित पर्ची के दवाओं की बिक्री और भारी छूट के खिलाफ हैं, जिसे वे छोटे दुकानदारों के लिए खतरा मानते हैं। हालांकि दवा विक्रेता संघ ने हड़ताल के बारे में पहले से ही सूचना देकर आवश्यक दवाओं का प्रबंध कर लेने का आग्रह किया था लेकिन इससे अनजान या आपातकालीन जरूरत के लिए दवा खरीदने वालों को हड़ताल के कारण बहुत परेशानी रही।

साढौरा में बंद पड़ा मेडिकल स्टाेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें