फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होटलों में चलाया चेकिंग अभियान

Tue, 05 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोमवार को गुप्तचर विभाग की ओर से शहर में चल रहे होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। गुप्तचर विभाग के कर्मचारी राजेन्द्र कुमार ने शहर में चल रही धर्मशालाओं, गेस्ट हाऊसों, होटलों के मालिकों व मैनेजरों को हिदायत दी कि वह उनके यहां आने जाने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें। होटल या अन्य जगह पर आने वाले व्यक्ति की आईडी लेकर ही उन्हें शरण दी जाए। यदि किसी व्यक्ति पर शक हो तो इसकी सूचना तुरंत रादौर पुलिस को दी जाए। 15 अगस्त तक सभी ठहरने वाली जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें