संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में अकादमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑडिट कमेटी की चार सदस्यीय टीम निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने महाविद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
टीम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के रसायन शास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ. नीरा राघव, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के प्राचार्य हरविंद्र सिंह कंग, केन क्रशर उद्योगपति नरेंद्र कुमार, एसडी मॉडल स्कूल जगाधरी के शिक्षण संकाय से कुमारी शिवांगी शामिल रहे। टीम ने प्राचार्य डॉ. सर्वजीत कौर से कॉलेज की व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली और महाविद्यालय के सम्मेलन हॉल, सभागार, पुस्तकालय, स्मार्ट रूम लेक्चर थियेटर, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं और विज्ञान प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया।
पुस्तकालय में पुस्तकों का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। इसके अतिरिक्त कक्षाओं के निरीक्षण के साथ छात्राओं के कॉमन रूम का निरीक्षण किया और उनसे फीडबैक ली। ऑडिट कमेटी की संयोजिका डॉ. सुमन पंजेटा ने निरीक्षण से संबंधित सभी दस्तावेजों को संपूर्ण रूप से तैयार करके समिति को सौंपा। निरीक्षण के दौरान उपप्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा, रमेश धारीवाल, आरती अरोड़ा, डॉ. मनीषा मोर, डॉ. सुमन पंजेटा उपस्थित रहे।