फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चेक डैमों का अब होगा नवीनीकरण, बजट मंजूर

Sun, 23 Jun 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिल घई
विज्ञापन

साढौरा। हिमाचल की पहाड़ियों से सटी खंड साढौरा की टोडरपुर व नानहड़ी पंचायत में बनने वाले चेक डैम पर सरकार की मुहर लग चुकी है। अटल भूजल योजना के तहत अब दोनों जगहों पर 5.77 करोड़ रुपये से इन चेक डैमों का नवीनीकरण होगा।

इसी प्रकार भोलीवाला व नयागांव के चेक डैम का नवीनीकरण के लिए 1.5 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया। उसे भी जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। ऐसे में दोनों जगहों पर बनने वाले चेक डैम का कार्य सितंबर माह में शुरू हो जाएगा। जिसके बाद भविष्य में यहां पानी का सूखा नहीं पड़ेगा। बल्कि इन चेक डैम के दोबारा सुचारू होने से साथ लगती एक हजार से अधिक एकड़ भूमि को सिंचाई करने में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

ये चारों पंचायतें हिमाचल की पहाड़ियों से सटी हैं। वहीं अब अटल भूजल योजना के माध्यम से भोलीवाला व नयागांव में 1.5 करोड़, टोडरपुर में 3.34 करोड़ व नानहड़ी 2.43 करोड़ रुपये से चेक डैमों का नवीनीकरण किया जाएगा। चेक डैम का नवीनीकरण होने के बाद सारा पानी पंचायत व सिंचाई के लिए वितरित किया जाएगा।

पहाड़ी क्षेत्र और गहरे जल स्तर के कारण यहां पानी की गंभीर समस्या रही, ऐसे में साल 2001-2002 में वन विभाग ने कंडी योजना के तहत इन पंचायतों के लिए चैक डैम बनाए गए थे। विभाग द्वारा चेक डैम बनाकर इन गांवों की स्थिति सुधारी गयी। लेकिन वरदान साबित होने वाले ये चेक डैम अनदेखी के चलते गाद से भर गए। ऐसे में फिर से पानी की समस्या सामने आने लगी।
यहां जल स्तर बहुत कम है और ग्रामीणों के अनुसार, 2001 से पहले यहां का भूजल स्तर 1050 फीट था। जिसके कारण खेती करना बहुत कठिन और महंगा मामला था। लेकिन अब गाद जमा होने के कारण इसकी क्षमता भी बहुत कम हो गई है, जैसे ही थोड़ी सी बारिश का पानी आता है तो पानी फैल जाता है। डैम की भंडारण क्षमता बहुत कम होकर नाममात्र की हो गयी है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन

भोलीवाली व नयागांव का टेंडर स्टेज पर है तथा टोडरपुर और नानहड़ी पंचायतों का प्रपोजल मंजूर हो चुका है। सितंबर में इन जगहों पर चेक डैम के नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं चेक डैम बनने से क्षेत्र में सूखा भी खत्म होगा। भरपूर पानी मिलने से सिंचाई योग्य भूमि को काफी लाभ होगा। - भूपेंद्र सिंह, आईईसी विशेषज्ञ अटल भूजल योजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें