फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा दे लाखों की ठगी

Fri, 31 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महिला एवं बाल विकास में तैनात महिला कर्मचारी को ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम कर पैसा कमाने का झांसा देकर ठग ने 9.56 लाख रुपये हड़प लिए। परेशान होने के बाद कर्मचारी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायत में मॉडल टाउन की नीतू ने बताया कि वह महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात है। बीती 9 जनवरी को उसके टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था। जिसमें वर्षा सिंह नाम की महिला ने वर्क फ्रॉम होम की बात कही।
वर्षा सिंह ने कहा कि वह उनकी एजेंट लक्ष्मी से बात कर लें। इसके बाद लक्ष्मी नाम की महिला ने इंवेस्ट करने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। जिस पर महिला कर्मचारी ने 10 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करा दिए। इसके बाद अलग-अलग तरीके से पैसे जमा किए गए।
विज्ञापन

17 जनवरी को बताया कि उसका खाता माइनस में चला गया है। जिस कारण उसे 3,26,449 रुपये जमा कराने को कहा। महिला ने अपने भाई के खाते से पैसे जमा करा दिए। इसके बाद उससे अलग-अलग इंवेस्ट के नाम पर कुल 9,56,128 रुपये जमा कराए गए।
इतने पैसे जमा करने के बाद नीतू को ठगी होने का पता चला। एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें