फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बातों में उलझाकर महिला से गहने और नकदी ठगी

Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम कार्यालय के सामने दो युवकों ने भाटिया नगर निवासी गुरमीत कौर को बातों में उलझाकर उससे सोने की चूड़ियां, अंगूठी, दो हजार रुपये व अन्य सामान ठग लिया। शहर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाटिया नगर निवासी गुरमीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह बाजार में अपने काम से आई थी। वह नगर निगम कार्यालय के सामने लक्ष्मी सिनेमा की तरफ जा रही थी तो एक अज्ञात युवक उनके पास आया। युवक ने उससे कहा कि उसे दुकान से धूपबत्ती लेकर दे दो। उसने आरोपी को दुकान से धूपबत्ती खरीद कर दे दी। इसके बाद आरोपी युवक उससे बातचीत करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और उससे कहा कि वह अपना सारा सामान बैग में डाल दे। आरोपी की बातों में आकर उसने अपने हाथ में पहनी सोने की दो चूड़ियां, सोने की अंगूठी व अन्य सामान बैग में डाल दिया। इसके बाद आरोपी युवक उसके बैग लेकर वहां फरार हो गया। उसके बैग में एक सूट और दो हजार रुपये थी थे। उसने शोर मचाया लेकिन आरोपी कुछ दूरी पर पहले से तैयार खड़े बाइक सवार युवक के पीछे बैठकर फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू करी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें