फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार्रवाई कराने के नाम पर ठगे छह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे व पुत्रवधु के खिलाफ दी मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई कराने के नाम पर लघु सचिवालय में एक व्यक्ति ने महिला से छह हजार रुपये ले लिए। लेकिन आरोपी ने महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से महिला से लिए रुपये बरामद कर लिए है।
विज्ञापन

लवानी निवासी माया देवी ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा व पुत्रवधु उसके साथ मारपीट करते है। कुछ माह पहले भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। उसकी शिकायत देने के लिए 25 अप्रैल को वह सचिवालय में आई थी। जहां उसे एक व्यक्ति मिला। उसने अपना नाम प्रदीप बताया। आरोपी ने उसे अपनी बातों में लेकर कि उसकी बड़े अधिकारियों के साथ जतान पहचान है। उन तक उसकी पहुंच है। वह उसका काम जल्द से जल्द करा देगा। ऐसा कहकर आरोपी ने उससे छह हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। लेकिन उसका काम नहीं कराया। जब उसका काम नहीं हुआ तो उसने आरोपी के नंबर पर संपर्क किया। लेकिन आरोपी का नंबर नहीं लगा। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना प्रभारी धर्मेंद्र का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बापौली निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। आरोपी से ठगी के पैसे बरामद कर लिए है। आरोपी पर हरियाणा व पंजाब के कई जिलों में करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें