फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये

Thu, 08 Feb 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोजगार के लिए कनाडा भेजने के नाम पर मंडेबरी निवासी साबरदीन से पांच लोगों ने नौ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बेस्ट विजा कंसलटेंट आइलेट सेंटर की संचालिका संतोष सिंधु, उसकी बेटी आरती सिंधु उर्फ सोनिया व बेटे योगेश सिंधु समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडेबरी निवासी साबरदीन ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। सात 2023 में वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। फरवरी 2023 में उसे अपनी जानकार निशा रानी के माध्यम से पता चला कि गुलाटी अस्पताल के पास बेस्ट विजा कंसलटेंट आईलेट सेंटर है। जो बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजकर रोजगार देने का काम करता है।
विज्ञापन

वह अपनी जानकार निशा रानी के साथ अस्पताल में कार्यरत तेजली निवासी निधि व साहिल के जरिए सेंटर गया। वहां उसकी मुलाकात संतोष सिंधु, उसकी बेटी आरती सिंधु उर्फ सोनिया व बेटे योगेश सिंधु से हुई। आरोपियों ने उसे कई लोगों के पासपोर्ट, वीजा व पोस्टर दिखाए। आरोपियों ने उसे कहा कि कनाडा में केमिकल इंजीनियर की बहुत मांग है। वह उसे कनाडा भेजकर वहां रोजगार दिला देंगे। इसके लिए आरोपियों ने उससे 12 लाख रुपये की मांग की।
फरवरी माह के आखिरी सप्ताह में आरोपियों ने 50 हजार रुपये लेकर उसके विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद आरोपियों ने उससे आठ लाख रुपये जमा करवाने को कहा। उसने पर्सनल लोन लेकर आरोपियों को अलग अलग कर लगभग साढ़े आठ रुपये दे दिए। आरोपियों ने इस दौरान उससे पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज ले लिए और जल्द ही कनाडा भेजने की बात कही। 27 जुलाई को आरोपियों ने उसे एक पीपीआर लेटर दिया और कहा कि आप जहां नौकरी करते हो वो छोड़ दो और कनाडा जाने की तैयारी की।
विज्ञापन

काफी समय बीतने पर भी उसे कनाडा नहीं भेजा गया। जब उसने आरोपियों से इस बारे बातचीत की तो उन्होंने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। दिसंबर माह तक विदेश न भेजने पर उसने अपने परिजनों के साथ कार्यालय में जाकर आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने उसे सात लाख रुपये का एक चेक दिया। लेकिन जब यह चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। जब उन्होंने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने उसे धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें