संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। नाचरौन गांव में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें फाइनल मुकाबला बापा व छारी गांवों की टीमों में खेला गया। इसमें छारी की टीम ने बापा की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति चेयरमैन विपिन कांबोज राझेडी ने छारी की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। गांव नाचरौन की पंचायत की ओर से विजेता टीम को किट भी दी गई। विपिन कांबोज ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। मौका मिलने पर ग्रामीण युवा खेलों में बेहतर प्रदर्शन करके मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर नाचरौन सरपंच प्रतिनिधि सचिन कुमार, छारी सरपंच पवन कुमार नंबरदार, कोच अमित राणा पालेवाला, राजेश कश्यप आदि मौजूद रहे।