रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान कर दिया है। एक मार्च से होली स्पेशल ट्रेनें पटरी पर सरपट दौड़ेगी। सभी ट्रेनें यमुनानगर से होकर गुजरेगी। स्पेशल ट्रेनें चलने से लोगों को होली पर घर जाने के लिए परेशानी नहीं होगी।
-गाड़ी संख्या 04998 भठिंडा-वाराणसी साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन एक मार्च से आठ मार्च के बीच दो चक्कर लगाएगी। ट्रेन भठिंडा से हर रविवार को चलकर रमपुरा, बमला, धुरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर व वाराणसी पहुंचेगी। ये रात्रि 08.50 बजे बठिंडा से प्रस्थान करेंगी और अगले दिन 19.20 बजे और अगले दिन 7.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04997 वाराणसी-भठिंडा होली स्पेशल ट्रेन दो मार्च से नौ मार्च के बीच दो चक्कर लगाएगी। प्रत्येक सोमवार को वाराणसी से चलकर सुल्तानपुर, लखनऊ बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, पटियाला, नाभा, धुरी, बमला, रमपुरा में रुकेगी।
गाड़ी संख्या 04502 नंगलडैम-लखनऊ स्पेशल ट्रेन दो से नौ मार्च के बीच दो चक्कर लगाएगी। ट्रेन सोमवार को नंगल डैम से चलकर रूपनगर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04501 लखनऊ-नंगलडैम होली स्पेशल ट्रेन तीन मार्च से दस मार्च के बीच दो चक्कर लगाएगी। ट्रेन लखनऊ से हर मंगलवार को चलकर बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ होते हुए नंगल डैम पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04401 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-आनंद बिहार टर्मिनल सप्ताह में दो दिन चलेगी। ये ट्रेन सोमवार व वीरवार को दो से 12 मार्च तक चलेगी। गाड़ी संख्या 04402 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा से मंगलवार एवं शुक्रवार को तीन से 13 मार्च तक चलेगी। इनका ठहराव गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी एवं उधमपुर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04921 सहारनपुर-अंबाला कैंट-सहारनपुर एमइएमयू विशेष ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। ये ट्रेन सहारनपुर से प्रतिदिन एक से 31 मार्च तक व 04922 अंबाला कैंट से प्रतिदिन एक से 31 मार्च तक चलेगी। ट्रेन का ठहराव पिलखनी, सरसावा, कलानौर, यमुनानगर-जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी व दुखेडी स्टेशन पहुंचेगी।
होली के कारण रेल गाड़ियों में भारी भीड़ होती है। विशेष गाड़ियां भी इस दौरान कम पड़ती है। ऐसे में रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ की समस्या से निपटने के लिए जम्मूतवी से कोलकाता विशेष ट्रेन चलाई है।
जम्मूतवी से चलकर गाड़ी संख्या 04652 जम्मू, सांभा, हीरा नगर, कठुआ, पठानकोट कैंट, मुकेरियां, जलंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी होते हुए कोलकाता जाएगी। यही गाड़ी इसी रूट से जम्मू जाएगी। यह जम्मू से सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह पौने चार बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसमें एक एसी टू टीयर, दो एसी थ्री टीयर, 11 स्लीपर, चार सामान्य श्रेणी व दो द्वितीय श्रेणी सह सामान वैन कोच होंगे।
सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि होली पर नियमित ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी ट्रेन चलाई हैं। अप और डाउन दोनों साइड यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।