जगाधरी।
कोरोना महामारी इस संकट में वायरस पर काबू पाने के लिए हम सभी को सरकार की गाईडलाइंस की पालना करनी चाहिए। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हमें खुद को भी जागरूक होना होगा। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। परिसंघ संस्थापक पुरुषोत्तम दास शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा है कि इस दिन हमें कोरोना संकट की घड़ी में लोगों की सेवा करने में जुटे डाक्टर्स, सफाई कर्मचारी, प्रशासन व पुलिस सहित उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। हमारे लिए अपनी जिंदगी दाव पर लगाकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महामारी से बचाव और विश्व शांति के लिए वह निरंतर बजरंग बाण का जाप कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को घरों में रहने की अपील की।