फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी दस्तावेजों से मृतक के वाहनों की बदलवाई मलकियत

Thu, 08 Feb 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। एक व्यक्ति ने झूठे दस्तावेज तैयार कर मृतक के दो ट्रैक्टर व कार की मलकियत बदलवा ली। आरोप कंडरौली निवासी बलिंद्र पाल पर लगा है। आरोपी ने दस्तावेजों में मृतक का फर्जी अंगूठा लगाया दिखाया। मामला सामने आने पर मृतक के बेटों ने जांच पड़ताल की। जिसमें पता लगा कि उनके पिता का फर्जी अंगूठा लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए हैं। जबकि उनके पिता उर्दू में हस्ताक्षर करते थे।
पुलिस ने आरोपी बलिंद्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कंडरौली निवासी सलिंद्र ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता भरत सिंह का वर्ष 2014 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद वह, उसका भाई व बेटी ही वारिस हैं। उनके पिता के नाम पर दो ट्रैक्टर व कार थी। आरोप है कि आरोपी बलिंद्र पाल ने झूठे दस्तावेज तैयार कराकर उसके पिता के दो ट्रैक्टरों व कार की मलकियत अपने नाम ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने वर्ष 2017 में दस्तावेज तैयार किए हुए दिखाए। जिसमें उनके पिता को जीवित दिखाया गया जबकि उनके पिता की मौत 2014 में हो चुकी है। उसका प्रमाणपत्र भी उनके पास है। इसके अलावा आरोपी ने दस्तावेजों के हस्ताक्षर की जगह उनके पिता का अंगूठा लगाया हुआ है। जबकि उसके पिता उर्दू में हस्ताक्षर करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें