फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार-पांच दिन में बारिश के आसार

Fri, 27 Jun 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद वीरवार को जिले का मौसम साफ रहा। हालांकि दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं दूसरे दिन बारिश न होने से लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।
जिले में वीरवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। धूप न निकलने की वजह से मौसम सुहावना रहा। दिन में भी धूप ज्यादा तेज नहीं थी जिस कारण लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। बीच-बीच में बादल छाए रहने से राहत मिलती रही। बारिश होने की संभावना बनी, लेकिन बारिश नहीं हुई। खेतों में पानी भरने से धान रोपाई में तेजी आई है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों से बहता हुआ पानी अभी भी व्यासपुर क्षेत्र के गांवों से निकल रहा है। हालांकि बारिश बंद होने से पानी का बहाव थोड़ा कम हुआ है। कई खेत तो ऐसे हैं जिनमें पानी का बहाव ढोल के ऊपर से हो रहा है। इसलिए किसान खेतों में नाके काट रहे हैं ताकि पानी कम हो सके। क्योंकि जब तक पानी कम नहीं होगा तब तक खेतों में धान की रोपाई भी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगी। वहीं किसानों को भी सलाह दी जा रही है कि इस वक्त खेतों में पानी आया हुआ है, जो धान रोपाई के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें