फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन दिन लगातार बारिश की संभावना

Wed, 28 Jun 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। मानसून की दस्तक के बाद से जिले का मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। जिससे गर्मी से काफी राहत रही। हालांकि इस दौरान हल्की धूप निकली, लेकिन ज्यादा देर गर्मी अपना असर नहीं दिखा सकी। दोपहर करीब दो बजे फिर घने बादल छाने लगे और ढाई बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधा घंटा बूंदाबांदी ने फिर से मौसम को खुशगवार कर दिया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी से तापमान में और गिरावट आ गई। लोग भी इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। इस दौरान पार्कों व बाजारों में रौनक देखने को मिली। कई दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। जिसके चलते पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, परंतु पिछले दो दिन में हुई बारिश से मौसम के तेवर में नरमी आ गई। बारिश के कारण तापमान में करीब दस डिग्री तक की गिरावट आई।
मंगलवार को भी तापमान सामान्य रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार दो जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार बुधवार, वीरवार व शुक्रवार को अच्छी व तेज बारिश होगी, जबकि शनिवार व रविवार को सामान्य बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले

जिले में दो दिन अच्छी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों से खेत तक पानी से लबालब भर गए थे। बारिश के चलते धान उत्पादक किसानों में खुुशी है। जिले में धान की रोपाई लगभग पूरी हो गई है। रोपाई के बाद धान को पानी की जरूरत होती है। वहीं बारिश का पानी धान के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसे में रोपाई के बाद किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की अधिसूचना के साथ किसान और तेजी से काम निपटाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें