फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीपीपी स्पर्धा में चमकौर ने पाया पहला स्थान

Fri, 27 Sep 2024 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) ने ग्रीन टेक्नोलॉजी विषय पर एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता करवाई गई। एमकॉम प्रथम के चमकौर ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रिंसिपल डॉ. हरिंद्र सिंह कंग ने कहा कि हरित प्रौद्योगिकियां भविष्य हैं और यह महत्वपूर्ण है कि विद्यार्थी इन नवाचारों के बारे में सीखें। डॉ. निधि, प्रो. शिल्पी और प्रो. राजू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। एमकॉम प्रथम के चमकौर ने प्रथम पुरस्कार, एमकॉम फाइनल की भाव्या ने द्वितीय पुरस्कार, बीसीए फाइनल के सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान और एमकॉम फाइनल के गौरव और आंचल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डॉ. प्रतिमा शर्मा, डॉ. बोधराज, डॉ. कैथरीन मसीह, डॉ. अमरजीत सिंह और अन्य संकाय सदस्यों उपस्थित रहे। डॉ. श्वेता सचदेवा, संयोजक, प्रो. पूजा रानी, सह-संयोजक टीम के प्रो. मंगीत कौर, प्रो. एतेंदर सिंह, प्रो. पूजा राणा और डॉ. बबीता ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें