फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यातायात नियम तोड़ने पर 85 वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 85 वाहन चालकों के चालान किए। इसके अतिरिक्त यातायात के नियम तोड़ने पर नौ वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित विभागों को लिखा गया।
यातायात थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि एसपी मोहित हांडा के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि वे चालान के डर से नहीं बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करें। इन दिनों यातायात पुलिस ने वाहन जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्रवाई उन वाहनों पर की जा रही है जो लोग अपने वाहन को रांग पार्किंग में घंटों घंटों आड़े तिरछे खड़ा करके चला जाते हैं। इससे जहां जाम लगता है वही पब्लिक को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस बिना नंबर वाले वाहनों पर भी सख्त कार्यवाही कर रही है। लोगों से अपील है कि जो लोग बिना नंबर प्लेट के चल रहे हैं एसडीएम कार्यालय से अपनी स्लिप कटवा कर डीटीओ ऑफिस के एचएसआरपी प्लेट जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें