संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व हादसों से बचाने हेतु गलत ढंग से लेन चेंज करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस द्वारा 200 वाहन चालकों के चालान किए गए। यह वाहन चालक गलत ढंग से लेन चेंज कर वाहन चला रहे थे।
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रामपाल ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन चेंज व ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ रविवार को तीन स्थानों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया। जिसके तहत लेन चेंज वाहन चलाने वाले 200 वाहन चालकों के काटे गए है। आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करे।
निर्धारित लेन में ही वाहन चलाए। अंडरेज बच्चों को वाहन चलाने को न दें, निर्धारित गति सीमा पर ही अपना वाहन चलाएं। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस द्वारा शहर में बिना नंबर प्लेट या बिना हाई सिक्योरिटी के नंबर प्लेट वाहन, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, गलत पार्किंग में वाहन मिले तो यातायात पुलिस द्वारा उनका चालान किया जाएगा। जिला पुलिस का सहयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।