फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण करने पर 17 दुकानदारों के काटे चालान, सामान किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अतिक्रमण करने वालों, पॉलिथीन में सामान बेचने वालों और खुले में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड व मीरा बाई मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिन दुकानदारों का सामान सड़क पर मिला, उनके खिलाफ निगम ने कार्रवाई करते हुए 17 दुकानदारों के चालान किए और उनका सामान जब्त किया।
विज्ञापन

निगम की टीम ने इस दौरान उनसे 20 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर जोन-दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते का गठन किया गया है। जिसमें सुमित लाटर, सुशील, पारस शर्मा, हरमीत सिंह व होमगार्ड के जवान शामिल है। निगम की यह टीम सबसे पहले रेलवे रोड पर पहुंची। यहां निगम की टीम ने निगम कार्यालय से लेकर महावीर चौक तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सामान रखकर किया गया अतिक्रमण हटाया और लोगों को सड़क पर सामान न रखने के लिए जागरूक किया। टीम ने सड़क पर रखा सामान उठाकर निगम के वाहन लोड किया। कुछ दुकानदारों ने जूतों, कपड़ों व अन्य सामान के स्टॉल लगाए हुए थे। जिन्हें हटाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा खुले में गंदगी फैलाई हुई थी।
जिन्हें समझाया गया और गंदगी को साफ कराया गया। इसके बाद निगम की टीम ने मीरा बाई बाजार व वर्कशॉप रोड से अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों द्वारा रखा गया सामान जब्त किया गया। अधिक अतिक्रमण करने पर निगम सीएसआई सुनील दत्त ने 17 दुकानदारों के चालान किए और उनसे 20 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल कई गई। सीएसआई सुनील दत्त ने कहा कि कुछ दुकानदार सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। जो गलत है। इससे सड़कों पर जाम लगता है और आमजन को परेशानी होती है। सड़क सुरक्षा व आमजन को सड़कों से निकलने में किसी तरह परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। ताकि आमजन को सड़क से निकलने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा उन्होंने दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें