फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद घरेलू हिंसा बढ़ी : दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज दलाल ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन के बाद मार्च 2020 से घरेलू हिंसा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा साइबर क्राइम की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वह जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थीं।
उन्होंने जिले का दौरा करके महिला पुलिस थाना, वन स्टॉप सेंटर, वृद्धाश्रम, जिला कारागार और साढौरा पुलिस थाने में महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं और सहयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन सभी स्थानों पर महिलाओं की शिकायतों के समाधान की कार्यप्रणाली की गहनता से समीक्षा की और सुधार की आवश्यकता के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से मुलाकात कर जिले में महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान चेयरपर्सन ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिला आयोग के निरंतर प्रयासों से महिलाओं का आत्मविश्वास बहाल हुआ है और वह अपने खिलाफ होने वाले अत्याचार और अ्याय के लिए आवाज उठाने लगी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं और उन पर होने वाले अत्याचार के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और उन्हें न्याय दिलवाने के त्वरित प्रयास किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-2021 में महिला आयोग को प्राप्त हुए शिकायतों में से 92.06 प्रतिशत शिकायतों का निपटान किया जा चुका है और शेष पर कार्रवाई की जा रही है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अब तक आयोग को लगभग 400 शिकायतें प्राप्त हुई हैं और सभी शिकायतों पर कार्यवाई की जा रही है। इनमें से 200 से अधिक शिकायतों का निपटान भी किया जा चुका है।
उन्होंने महिला पुलिस थाने के दौरे के दौरान महिला सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर-1091 की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की और स्वयं फोन करके इसकी जांच की। कुछ खामियां पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान संरक्षण एवं बाल विवाह निषेद्य अधिकारी के कार्यालय में वैवाहिक विवादों से जुड़े दो मामलों में दोनों पक्षों को सुना और उन्हें समझौते के लिए प्रेरित करने के प्रयास किए। उन्होंने लालद्वारा क्षेत्र में स्थित वन स्टॉप सेंटर का भी दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कारागार के दौरे के दौरान महिला कैदियों और बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं के साथ-साथ जेल अधिकारियों से वहां पर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, कानूनी सहयोग, स्वच्छता और चिकित्सा संबंधी सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और उनमें सुधार के लिए निर्देश भी दिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू चावला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें