फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर लौट रही अस्पताल कर्मी से चेन स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। पीड़िता ट्विंकल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी अस्पताल में कार्यरत है और मंगलवार रात एक्टिवा पर अपने ससुराल जा रही थी। जब वह पंडित ऑटो मोबाइल के पास पहुंची तो पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद आरोपी आगे जाकर यू-टर्न लेकर यमुनानगर की ओर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि सामने आने पर वह आरोपियों की पहचान कर सकती है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर जगाधरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बाइक सवारों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें