फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला से लूटी चेन

Tue, 21 Apr 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चेन लूटने वाले बदमाश। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कमला नगर इलाके में सोमवार की सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन लूटकर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों ने वारदात को इस तरह अंजाम दिया कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता रितु कोहली ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब 6:35 बजे अपने मकान के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान एक युवक अचानक उनके पास आया और उनके गले से करीब एक तोला वजन की सोने की चेन छीन ली। उन्होंने शोर मचाते हुए युवक का पीछा किया, लेकिन आरोपी अपने साथी के साथ काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि चेन छीनने वाला युवक महरून रंग की कमीज पहने हुए था। उसका साथी लाल रंग की टी-शर्ट में था। दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश दिखाई दिए हैं। इस पर पुलिस ने फुटेज कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें