फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

Sun, 05 Oct 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को दीक्षांत समारोह करवाया गया। समारोह में कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में दिल्ली से दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। विद्यार्थियों को पीएम सेतु योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। संस्थान के कार्यक्रम में जेके इंडस्ट्री के मानव संसाधन प्रबंधक डीएन मिश्रा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि इंजीनियरिंग ट्रेड्स में भी लड़कियों के प्रवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। प्राचार्य दीपेश महेंद्र ने बताया कि आईटीआई में वर्तमान समय में कुल 22 इंजीनियरिंग तथा सात नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स संचालित हैं। इनमें से इलेक्ट्रोप्लेटर तथा मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस ट्रेड के विद्यार्थी राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर संस्था तथा जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें