फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए प्रमाण पत्र

Fri, 09 Oct 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में मेधावी छात्रों को अध्यापक। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में वीरवार को अर्न व्हाइल लर्न कार्यक्रम के तहत सक्रिय योगदान देने वाले स्टूडेंट मेंटर्स को उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सहपाठी अधिगम की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें वरिष्ठ विद्यार्थी जूनियर विद्यार्थियों को पढ़ाई और कौशल विकास से जुड़े विषयों में मार्गदर्शन देते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सहपाठी अधिगम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के साथ टीमवर्क और संप्रेषण कौशल विकसित होते हैं। कार्यक्रम की समग्र समन्वयक रूज मल्होत्रा रहीं। टीचर कोऑर्डिनेटर आशिमा बंसल, दीप्ति चौहान, सुचेता, निशांत, गगनदीप चावला और शिवशंकर ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें