फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जनगणना जागरूकता रैली निकाली

Fri, 01 May 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जनगणना के लिए जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संस्थान - फोटो : कुत्ते के हमले में घायल शिव कुमारी।
विज्ञापन
प्रतापनगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर में विद्यार्थियों, अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों और समाज के मौजिज व्यक्तियों के लिए स्व जनगणना और जनगणना अभियान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। शिक्षक सुनील कुमार ने छात्राओं को एक मई से आरंभ होने वाली जनगणना के लिए उनके घर आने वाले प्रगणक को पूर्ण सहयोग की अपील की। प्रधानाचार्य तेजपाल वालिया ने छात्राओं को जनगणना के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के गणित प्रवक्ता दीपक कुमार ने स्वगणना करना सिखाया। इस अवसर पर सुमेर सिंह, दीपक प्रधान, प्रभात कुमार, विक्रम सिंह, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, नीलम शर्मा, राजवती, आभा सैनी, रश्मि रानी, रेनू बाला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें