फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जरूरतमंदों के साथ मनाई जन्माष्टमी

Sat, 05 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्लम क्षेत्र में बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते ग्रुप के सदस्य। संस्था
विज्ञापन
यमुनानगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महाकाल ग्रुप के सदस्यों ने स्लम क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों और परिवारों को फल, मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की खुशी तभी सार्थक है, जब समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटी जाएं। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सेवा, समानता और मानवता की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू, प्रदेश अध्यक्ष अरुण पंवार, लवलेश बठला, सागर सैनी, दिपांशु गुप्ता, सुभाष कश्यप, शुभम नंबरदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें