यमुनानगर। चौकी रामपुरा की पुलिस ने देसी शराब की 12 बोतल के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गुप्त सूचना मिलने पर काबू किया गया। संवाद