यमुनानगर। थाना बूड़िया की पुलिस टीम ने अवैध शराब की 11 बोतल के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव बूड़िया निवासी मोहम्मद सैहदाब उर्फ साहिल खान के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है। थाना प्रबंधक नर सिंह ने बताया कि उस क्षेत्र में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान शक होने पर आरोपी की जांच की गई तो शराब की बोतलें बरामद हुई। संवाद