यमुनानगर। हादसें में घायल व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये तक का कैश लैस उपचार के लिए पुलिस को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि हादसे के तुरंत बाद अस्पताल में पहुंचकर प्रक्रिया को अविलंब पूरी कर उपचार दिलाया जाए। शुक्रवार को एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए ने मोटर वाहन अधिनियम, 1968 की धारा 162 के तहत एक योजना तैयार की है। सका उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नकद रहित उपचार सुनिश्चित करना है। एसपी ने जिला में तैनात सभी इआरवी-112 टीमों, राइडर्स और पीसीआर टीमों को दिश-निर्देश दिए। सरकार की इस योजना को लागू करने के लिए पुलिस कर्मचारी प्राथमिकता के आधार कार्य करें। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना में होने वाले घायलों को तुरंत नजदीकी पैनल वाले अस्पताल में पहुंचाएं। इसके बाद कैश लैस उपचार के लिए प्रक्रिया को शुरू करें। बैठक में डीएसपी राजिंद्र कुमार, कंवलजीत सिंह, राजीव मिगलानी, आशीष चौधरी थाना यातायात प्रभारी कुशल पाल आदि रहे।