बाइक सवार दो अज्ञात युवक सलेमपुर निवासी मेहर लाल को बाइक पर लिफ्ट देकर उसकी जेब से 11 हजार 500 रुपये निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मेहर लाल ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपने गांव सलेमपुर जाने के लिए कोटला मोड़ पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसे लिफ्ट दी और बीच में बैठा लिया। थोड़ी दूर जाने पर उन युवकों ने उसे रास्ते में ही उतार दिया और चले गए। घर पहुंचने पर उसने अपनी जेब देखी तो 11 हजार 500 रुपये गायब मिले। उसने परिजनों के साथ बाइक सवार युवकों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। साढौरा थाना प्रभारी मेम सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों फुटेज से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद