यमुनानगर। दिल्ली नगर निगम कर्मी दामला गांव निवासी मनीष कुमार का डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने खाते से साढ़े 31 हजार रुपये निकाल लिए। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मनीष कुमार ने बताया कि वह दिल्ली नगर निगम में नौकरी करता है। छह मई की शाम साढ़े पांच बजे वह रादौर रोड कैंप के पास लगे एचडीएफसी के एटीएम से रुपये निकाल रहा था। वहीं पर दो युवक भी खड़े थे। एटीएम से रुपये नहीं निकले। इतने में उन दोनों युवकों में से एक ने मदद के बहाने डेबिट कार्ड लिया और रुपये निकालने लगा लेकिन रुपये नहीं निकले।लगभग 20 मिनट बाद खाते से 31 हजार 500 रुपये निकलने के दो मैसेज आए। डेबिट कार्ड की जांच की तो वह बदला था। संवाद