फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो लोगों के डेबिट कार्ड बदल निकाली नकदी

Sun, 14 Apr 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक स्थित एचडीएफसी बैंक व विष्णु नगर स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ में रुपये निकलवाने आए दो लोगों के डेबिट कार्ड बदल ठगों ने उनके खातों से 41660 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिए है।


जगाधरी वर्कशॉप के विष्णु नगर निवासी प्रवीण कुमार चोपड़ा ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम करीब पौने छह बजे वह विष्णु नगर स्थित केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। वह एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था तो उसके पीछे एक अनजान व्यक्ति सिर पर हेलमेट पहना खड़ा था। उसके साथ एक छोटी बच्ची भी थी। आरोपी ने उसे बोला कि उसका डेबिट कार्ड नहीं चल रहा था। दोबारा डेबिट कार्ड एटीएम में डालकर चलाए।
विज्ञापन

आरोपी के कहने पर उसने दोबारा अपना डेबिट कार्ड मशीन में डाला तो उसका कार्ड चल गया। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाकर उसी समय मशीन में अपना डेबिट कार्ड भी डाल दिया। इस दौरान आरोपी ने दोनों कार्ड मशीन से निकालकर एक डेबिट कार्ड उसे दे दिया। उस कार्ड नंबर देखे बिना उसने उसे अपना समझकर अपनी जेब में डाल लिया। जब वह घर आया तो उसके मोबाइल पर कई बार रुपये निकलने के संदेश आए हुए थे। उसके खाते से अलग अलग कर 24460 रुपये निकाले हुए थे। उसने बैंक में जाकर पता किया तो उसका एटीएम बदला हुआ पाया।


नवाब कॉलोनी निवासी रमेश सरकार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह रुपये निकलवाने के लिए महाराणा प्रताप चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में गया था। उसने एटीएम से 18 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान उसके पीछे खड़े युवक ने उसे बोला कि लेनदेन रद्द कर दो। आरोपी की बातों में आकर उसने मशीन का कैंसल का बटन दबाकर ट्रांजेक्शन कैंसिल कर दिया। उसने दोबारा अपना डेबिट कार्ड मशीन में डाला।
विज्ञापन

जब उसके पीछे खड़े युवक ने कूक मारी। आवाज सुनकर जब वह पीछे देखने लगा तो आरोपी युवक ने उसका कार्ड बदल लिया। लेकिन उसे इसका पता नहीं चल पाया। वह घर आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर खाते से 17200 रुपये निकलने का संदेश आया। आरोप है कि उसके पीछे खड़े युवक ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से रुपये निकाले है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें