जठलाना। चोर ने गांव खुर्दबन स्थित गुरुद्वारे का ताला तोड़कर गल्ले से हजारों की नकदी चोरी कर ली। गुरुद्वारा कमेटी सचिव संतोख सिंह ने बताया कि रात को वह गुरुद्वारे का गेट बंद कर घर चले गए थे। सुबह चार बजे गुरुद्वारे पहुंचे तो उन्होंने गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले का ताला टूटा हुआ था और नकदी गायब थी। कमेटी सदस्यों ने गुरुद्वारे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें गांव का ही एक युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के साथ मिलकर कमेटी सदस्य आरोपी घर पहुंचे, तलाशी में काले रंग का बैग से 1500 रुपये के सिक्के और 1945 रुपये मिले। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। संवाद