यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी में दुकान के गुल्लक से आठ हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में राकेश देवी ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ही जाट बेकरी के नाम से दुकान है। 14 अगस्त की दोपहर ढ़ाई बजे वह दुकान से किसी काम के लिए बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब लौटी तो दुकान के गुलक से नकदी गायब मिली। जांच करने पर गल्ले से आठ हजार रुपये गायब मिले। इसी प्रकार चांदपुर कॉलोनी निवासी सतनाम कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने घर में ही किराने की दुकान है। वह दुकान बंद करके किसी काम से बाहर गई थी। जब लौटी तो दुकान के गुलक से दो हजार रुपये गायब मिले। जांच करने पर पता चला कि यह रुपये कॉलोनी के ही कमल ने चोरी किए हैं। संवाद