यमुनानगर। शहर के कमल पैलेस में आयोजित शादी समारोह में व्यक्ति के बैग से 92 हजार रुपये चोरी हो गए। शहर थाना यमुनानगर की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीना नगर कैंप निवासी उमेश अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को कमल पैलेस में शादी समारोह था। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उसके पास पैसों से भरा बैग था। दोपहर डेढ़ बजे वह पैसों के बैग को साइड में रखकर काम में व्यस्त हो गया। जब उसने बैग को उठाया तो 92 हजार रुपये गायब थे। पुलिस का कहना है कि पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद