फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुजुर्ग को बाइक पर लिफ्ट देकर बैग से चुराई नकदी

Sun, 06 Apr 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी नौशहरा निवासी मामचंद को बाइक पर लिफ्ट देकर दो युवकों ने उसके बैग से 50 हजार चोरी कर लिए। मामचंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में मामचंद ने बताया कि चार मार्च को उसने एसबीआई से 50 हजार निकलवाए थे। इस रकम को उसने कपड़े के बैग में रख लिया और पैदल ही अपने गांव की तरफ चल दिया। इसी दौरान सीएचसी के पास बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके। इन युवकों ने नौशहरा की तरफ जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

नौशहरा पहुंचने पर मामचंद को बाइक से उतारने के बाद वह दोनों युवक वहां से चले गए। उनके जाने के बाद अपने बैग को चेक किया तो बैग नीचे से कटा हुआ था। जांच करने पर बैग से 50 हजार गायब थे। मामचंद के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बाइक सवारों का पीछा किया, पर उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामचंद ने पुलिस को शिकायत दी
विज्ञापन

मामचंद के बेटे रवि नागरा ने बताया कि तीन साल पहले भी पीएनबी से रकम निकलवा कर घर लौट रहे मामचंद से बाइक सवार दो युवकों ने 25 हजार छीन लिए थे। उस वारदात का भी आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। नौशहरा के सरपंच विशाल ने बताया कि मामचंद को गांव में छोड़ते समय दोनों युवक गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें