फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंदिर का दानपात्र तोड़ नकदी चोरी

Tue, 30 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव मुजाफ्त कलां स्थित खेड़ा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में गांव मुजाफ्त कलां निवासी गगन शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर की रात गांव के खेड़ा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। अगली सुबह श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने आए तो दानपात्र टूटा पाया और नकदी गायब थी। पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें