यमुनानगर। छछरौली के गनौली गेट के पास चोरों ने रात को एक घर में घुसकर 16 हजार रुपये, गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को रात 10 बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर सो गए थे। तड़के चार बजे उनकी आंख खुली तो घर में सामान बिखरा मिला। घर से 16 हजार रुपये, गैस सिलिंडर, एक जोड़ी बालियां, तीन जोड़ी पायल, चांदी के दो पेंडल, कंगनियां व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद केस दर्ज किया। संवाद