यमुनानगर। मंगला अस्पताल के नजदीक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ चोरों ने नकदी व हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेड़ा मोहल्ला छछरौली निवासी इकबाल चंद ने सेक्टर 17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका योगेश नगर स्थित मंगला अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर है। रोज की तरह आठ अप्रैल को वह स्टोर बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह मेडिकल स्टोर पर पहुंचा तो उसने देखा कि स्टोर का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दरवाजे का शीशा भी टूटा हुआ था। अंदर से करीब 25 हजार रुपये व सामान चोरी था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।