चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर स्थित दो सूने घरों को निशाना बनाकर वहां से 40 हजार रुपये और एक लाख के गहने चोरी कर लिए। ये चोरी फर्कपुर क्षेत्र की अमरपुरी कॉलोनी और सदर क्षेत्र के गांव तिगरी में हुई। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
अमरपुरी कॉलोनी निवासी कमलजीत सिंह ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से अलमारी में रखे 40 हजार रुपये और सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, गांव तिगरी निवासी सुखविंद्र ने बताया कि चोरों ने उनके घर में घुसकर ईयर रिंग, नोज पिन, पाजेब व अन्य आभूषण चोरी कर लिए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।