यमुनानगर। जगाधरी की गंगा नगर कॉलोनी में चोरों ने घर में घुसकर 4200 रुपये और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। थाना शहर जगाधरी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि 17 जनवरी की रात करीब नौ बजे वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सो गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 4200 रुपये, 10 तोले चांदी की जोड़ी पाजेब, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बालियां और अन्य सामान गायब मिला। संवाद