रादौर। अलाहर गांव में एक घर से हजारों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। अलाहर निवासी आज्ञापाल नेशिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की दोपहर वह गांव में डॉक्टर के पास पत्नी को साथ लेकर दवा लेने गए थे। जब वापस घर आए तो घर के कमरे का ताला टूटा था। कमरे में ट्रंक का ताला भी टूटा मिला। ट्रंक से सोने के पांच कोके, दो जोड़ी झुमके, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, एक कड़ा, एक जोडी झुमके, दो गले की चेन, चार चुटकियां, छह अंगुठियां व दो हजार की नकदी चोरी थे। संवाद